गर्मी के मौसम में होता है कई बीमारियों का खतरा, जानिए इनसे बचाव के तरीके

गर्मी के मौसम में होता है कई बीमारियों का खतरा, जानिए इनसे बचाव के तरीके

सेहतराग टीम

गर्मी का मौसम आ गया है। वहीं गर्मी अपने साथ-साथ कई तरह की खतरनाक बीमारियों को भी लेकर आती है, जो इस बार भी आएगी। इससे बचने के लिए सभी लोग कई तरह के उपाय करते हैं, जो इस बार भी करने वाले हैं। दरअसल गर्मी में खाने से लेकर अपनी त्वचा का ख्याल रखना एक अहम मुद्दा हो जाता है। गर्मियों में अक्सर त्वचा से संबंधित परेशानियों का सामना करते हैं और वहीं, दूसरी ओर गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा भी बना रहता है। लेकिन इतना भी जरूर है कि गर्मी के कारण होने वाली कोई भी परेशानी का सबसे बड़ा कारण होता है शरीर में पानी की कमी जिसको पूरी करना बहुत जरूरी होता है। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि गर्मियों के कारण किन बीमारियों का खतरा ज्यादा हो जाता है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

टाइफाइड 

गर्मी का मौसम आते ही वायरल इंफेक्शन से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा अचानक बढ़ने लगता है। ऐसी ही लोगों में गर्मियों के मौसम में टाइफाइड का प्रकोप भी फैल जाता है। टाइफाइड एक खतरनाक बुखार है जिसको कई बार लोग आम बुखार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसे नजरअंदाज करना बिलकुल गलत है ये कई मामलों में जानलेवा साबित हो सकता है। टाइफाइड में तेज बुखार, भूख नहीं लगना, हर समय उल्टी महसूस होना और खांसी जुकाम होता है। इससे बचने के लिए खाने-पीने की चीजों में स्वच्छता का खास ख्याल रखना चाहिए। 

चेचक 

चेचक भी एक ऐसा रोग है जो संक्रमण के कारण फैलता है। तेज गर्मी के कारण अक्सर लोग चेचक का शिकार भी होते हुए नजर आते हैं। चेचक में रोगी के पूरे शरीर में लाल दाग हो जाता हैं और बुखार की समस्या रहती है। चेचक के रोगी को आमतौर पर खांसी और छींक रहती। इसके साथ ही चेचक एक ऐसा रोग है जो एक शख्स से दूसरे शख्स में आसानी से फैल सकता है। इससे बचने के लिए भी टीके लगाए जाते हैं। 

घेंघा

गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा जो लोग परेशान होते हैं वो रोग है घेंघा। ये गर्मी के शुरू होते ही अपना प्रकोप फैलाना शुरू कर देता है जिसकी चपेट में तेजी से लोग आते हैं। आपको बता दें कि घेंघा थॉयराइड ग्लैंड के बढ़ने के कारण होता है और गर्दन में काफी ज्यादा सूजन आ जाती है। इसके अलावा पीड़ित को सांस लेने में काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। 

पेट से संबंधित समस्याएं

गर्मी में पेट की समस्या होना आम है। अक्सर लोग अपने आहार पर ध्यान नहीं देते हैं और बाहर का खाना या घर पर ही गरिष्ठ भोजन करते हैं, जिसने उनके हाजमे पर असर पड़ता है। नतीजा, वे पेट की समस्या का शिकार हो जाते हैं। गर्मी में  ताजा व हल्का खाना आपको सेहतमंद रखता है। बासी खाना पेट में संक्रमण पैदा करता है जिससे रोगी को उल्टी व पेट में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

हीट स्ट्रोक

तेज गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक की समस्या काफी आम है। इसमें रोगी की त्वचा लाल हो जाती है। इसके अलावा गर्म और सूखी त्वचा होना, सांसों का तेज चलना, तेज सिरदर्द होना, चक्कर आना, उल्टी होने जैसी हालत होना। अगर हम हीट स्ट्रोक की बात करें तो ये शरीर में पर्याप्त पानी न होने के कारण होती है।

 

इसे भी पढ़ें-

दांत के साथ जीभ साफ करना है जरुरी, जानें इसके फायदे

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।